पूर्व विधायक के पूर्व PSO ने खुद को मारी गोली, मौत

Edited By Isha, Updated: 11 Jun, 2019 05:06 PM

suicide by shooting himself due to unknown reasons

बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के बराही गांव निवासी जय भगवान उर्फ लीलू के रूप में हुई है

बहादुरगढ़ (प्रवीन)- बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बहादुरगढ़ के बराही गांव निवासी जय भगवान उर्फ लीलू के रूप में हुई है। जय भगवान बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नफे सिंह राठी का पूर्व पीएसओ था और फिलहाल बहादुरगढ़ के नया गांव के बाईपास पर उसने एक रेती और रोटी का स्टॉक कर रखा था। आज सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर पर बैठा था।

परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने काम में व्यस्त थे। तभी उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली जय भगवान के सिर में लगी है। परिजनों ने जय भगवान को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना बाद में पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मृतक जय भगवान के शव के पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!