हरियाणा में अब छात्रों को मिलेगी रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग, सरकार की बड़ी पहल

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 11:22 AM

students in haryana will now receive training in rocket science and drone techno

हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026'में पंजीकरण सुनिश्चित करें। 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों को पत्र लिखकर कहा कि नयी दिल्ली स्थित इंडिया स्पेस लैब द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों को अंतरिक्ष विज्ञान और अत्याधुनिक तकनीकों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देगा। सरकार ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करने और जानकारी विभागीय वेबसाइट और सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। 

कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी, कैनसैट, क्यूबसैट, रॉकेट्री, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, डिजास्टर मैनेजमेंट और अंतरिक्ष विज्ञान के अन्य आधुनिक विषयों पर प्रशिक्षण मिलेगा। यह पूरी तरह ऑनलाइन होगा, जिसमें विशेषज्ञों के लाइव सेशन होंगे। सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे। स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थी इसमें भाग ले सकते हैं। 

कार्यक्रम दो चरणों में होगा और कक्षाएं 17 जून से चार जुलाई तक चलेंगी। कुल 2315 सीटें हैं, जिनमें दूसरे बैच के लिए 1045 सीटें निर्धारित हैं। पंजीकरण शुल्क 950 रुपये है, प्रशिक्षण के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। सरकार का कहना है कि यह पहल युवाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ रोजगार, अनुसंधान और स्टाटर्अप के नये अवसर देगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!