पराली जलाने के मामलों में हो रही है वृद्धि, हरियाणा में 11 और मामले आए सामने

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2025 10:29 AM

stubble burning cases on the rise

हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि हो रही है। शनिवार शाम को सिरसा में तीन जगह पराली जली। रविवार को 8 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़कर 42 हो गए हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में वृद्धि हो रही है। शनिवार शाम को सिरसा में तीन जगह पराली जली। रविवार को 8 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में पराली जलाने के मामले बढ़कर 42 हो गए हैं।


हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के ब्योरे को सार्वजनिक किया है। रविवार को हिसार के नारनौंद, जींद के नरवाना व सफीदों में पराली जलाई गई। पलवल के पृथला और यमुनानगर के मुस्तफाबाद में भी पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। उधर जिलों से मिली जानकारी के अनुसार सिरसा जिला के गांव जोधकां व रानियां में शनिवार शाम को पराली जलाने के तीन मामले सामने आए। अधिकारियों ने किसानों पर एफआईआर करवाई है। वहीं जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव दनौदा खुर्द में भी पराली जलाने पर किसान पर केस दर्ज किया गया है।

विभाग के अनुसार, 2020 में 15 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच 1163 मामले थे। 2021 में इसी अवधि में 1082, 2022 में 586 मामले सामने आए थे। यदि 2023 की बात करें तो इसी अवधि में 570 मामले और 2024 में 642 स्थानों पर पराली जलाने के मामले सामने आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!