रिश्ते हुए शर्मसार: सौतेला पिता बना दरिंदा, नाबालिग बेटी की लूट ली आबरू

Edited By vinod kumar, Updated: 14 Sep, 2021 04:31 PM

step father raped minor daughter

हरियाणा के होडल में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतले पिता ने नाबालिग बेटी की इज्जत लूट ली। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से...

होडल (हरिओम भारद्वाज): हरियाणा के होडल में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतले पिता ने नाबालिग बेटी की इज्जत लूट ली। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी जैकम यूपी का रहने वाला है जोकि अभी होडल में ही कराए के मकान में रह रहा था। होडल थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी जैकम ने अपने चाचा के मरने के बाद अपनी चाची के साथ शादी कर ली थी। जिसके 4 बच्चे पहले ही थे। 

PunjabKesari, haryana

उन्होंने बताया कि नाबालिग बच्ची की माता अपनी मां से किसी काम से मिलने गई हुई थी। जिसका फायदा उठाते हुए सौतेले पिता ने 10 सितंबर की रात बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 

इसके बाद जब हालत खराब हुई तो नाबालिग पड़ोसियों की मदद से थाने पहुंची और आप बीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पिता को जोकि भागने की फिराक में था, उसे हसनपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!