Edited By Harman, Updated: 22 Oct, 2026 10:53 AM

फतेहाबाद शहर के पुरानी तहसील क्षेत्र में मामूली विवाद में 34 वर्षीय छोटे बेटे विजय ने अपने पिता धर्मपाल (61) के सिर पर लकड़ी से लगातार वार कर हत्या कर दी।
फतेहाबाद : शहर के पुरानी तहसील क्षेत्र में मामूली विवाद में 34 वर्षीय छोटे बेटे विजय ने अपने पिता धर्मपाल (61) के सिर पर लकड़ी से लगातार वार कर हत्या कर दी। बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने विजय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक धर्मपाल अपने परिवार के साथ पुरानी तहसील क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। परिवार में 2 बेटे और एक विवाहित बेटी है। बड़ा बेटा सतीश एक दुकान पर काम करता है जबकि छोटा बेटा विजय मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
घटना के वक्त घर में धर्मपाल और उसका छोटा बेटा विजय मौजूद थे, जबकि धर्मपाल की पत्नी नहा रही थी। किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर विजय ने पास पड़ी छड़ी उठाई और अपने पिता के सिर पर बार-बार वार किया। सिर में गंभीर चोट लगने से धर्मपाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
परिवार का एक सदस्य उस दुकान पर पहुंचा जहां सतीश काम कर रहा था और उसे बताया कि उसके चाचा ने उसके दादा पर हमला किया है। जब सतीश घर पहुंचा तो उसके पिता खून से लथपथ पड़े थे। इसके बाद परिजन धर्मपाल को अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी पहले ही मौत हो चुकी थी।