प्रदेशवासी भाजपा, जजपा वालों को चोर, लुटेरे और बेईमान बोलते हैं: अभय चौटाला

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2023 11:59 AM

state residents call bjp and jjp people thieves

इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा आपके द्वार शुक्रवार को 134वें दिन की शुरुआत हलका जींद के गांव बरसोला से हुई। इसके बाद यात्रा गांव दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जाजवान, संगतपुरा, जलालपुर होते हुए ईक्कस पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह...

जींद  इनेलो की परिवर्तन पद यात्रा आपके द्वार शुक्रवार को 134वें दिन की शुरुआत हलका जींद के गांव बरसोला से हुई। इसके बाद यात्रा गांव दरियावाला, ढांडाखेड़ी, जाजवान, संगतपुरा, जलालपुर होते हुए ईक्कस पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को कई समस्याएं बताई। जिनका निवारण करने का भरोसा दिया गया। 

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि कभी जननायक ताऊ देवीलाल के नाम का डंका बजता था। ओमप्रकाश चौटाला के नाम पर सारा जींद खड़ा हो जाता था। एक समय ऐसा भी आया जब हमें जींद से खाली हाथ लौटना पड़ा लेकिन आज जींद फिर से उसी रंग रूप में है। पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है और सभी अबकी बार इनेलो की सरकार चाहते हैं। पूरे प्रदेश के लोग भाजपा और जजपा वालों को चोर, लुटेरे और बेईमान बोलते हैं और इनसे इतना खफा हैं कि इन्हें गावों में घुसने नहीं दे रहे। जो नेता लोगों से झूठ बोलेंगे, राजनीतिक तौर पर लोगों से धोखा करेंगे और प्रदेश को लूटेंगे तो उन्हें लोग ऐसे ही जूतों से पीटेंगे। उन्होंने कहा कि अब झूठ की राजनीति खत्म हो चुकी है। 

जननायक देवी लाल ने प्रदेश की जनता को एक नारा दिया था, बिजली पानी का प्रबंध करेंगे, भ्रष्टाचार बंद करेंगे, जिसको ताऊ देवी लाल ने सत्ता में आते ही लागू किया था। उसी नारे को हम साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां इनेलो की सरकार बनने पर सार्वजनिक कार्य करेंगे वहीं महिलाओं के लिए सत्संग भवन बनाएंगे जहां महिलाएं भगवान की भक्ति और भजन सत्संग कर सकेंगी। इनेलो की सरकार बनने पर हर घर में एक गैस सिलेंडर प्रति माह मुफ्त देंगे और साथ ही 1100 रुपये रसोई खर्च भी देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!