गुरु तेग बहादुर जी के 400 के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, खेल मंत्री संदीप सिंह ने धर्म संगठनों के साथ की बैठक

Edited By Vivek Rai, Updated: 20 Apr, 2022 10:12 PM

sports minister sandeep singh held a meeting with religious organizations

हरियाणा सरकार द्वारा 24 अप्रैल को पानीपत में हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पूरब मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सहित सभी नेता तैयारियों में जुटे हुए है। कार्यक्रम का निमंत्रण देने...

अंबाला(अमन):हरियाणा सरकार द्वारा 24 अप्रैल को पानीपत में हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पूरब मनाने के लिए एक भव्य कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री सहित सभी नेता तैयारियों में जुटे हुए है। कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए आज हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह अंबाला पहुँचे। जहाँ जिला प्रशासन द्वारा सभी धर्मों के संगठनों को बैठक के लिए बुलाया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने जिला प्रशासन से लोगों को कार्यक्रम में लेकर जाने सम्बंधित सभी तैयारियों के बारे में जानकारी ली साथ मे ही उन्होंने 24 अप्रैल को पानीपत में सभी धर्मों के लोगों से बढ़-चढ़ कर पहुँचने की अपील की। ज्यादा जानकारी देते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर जी के 400 के प्रकाशोत्सव के अवसर पर प्रदेश स्तरीय समागम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में सभी धर्मों के संत,जत्थेबंदिया व श्रद्धालु शामिल होंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों से कुश्ती व तीरंदाजी को बाहर किए जाने पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस मामलें में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन से भी मेरी बात हुई है किसी भी टूर्नामेंट का आयोजन करने वाले देश 1-2 गेम्स की जगह अपने पसंदीदा खेल को रिप्लेस कर सकता है इसको लेकर फिलहाल एसोसिएशन कार्रवाई में लगी हुई है।

कोरोना के कारण पोस्टपोन हुए खेलों इंडिया गेम्स पर बड़ी जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि जून में खेलों इंडिया का आयोजन करवाने का प्लान बनाया गया है साथ मे उन्होंने बताया कि जल्द ही गाँवों में बनाए गए युथ क्लबों के युवाओं तक खेल नर्सरियों के माध्यम से खेल सुविधाएं पहुँचाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!