रेवाड़ी में रफ्तार का कहर जारी, दो अलग-अलग हासदों में चार लोगों की मौत
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Dec, 2022 08:23 PM

जिले में दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
रेवाड़ी(महेन्द्र भारती): जिले में दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ मामले की जांच में जुट गई।
बता दें कि पहला हादसा निर्माणाधीन बाईपास के पास हुई,जहां रेवाड़ी निवासी बहादुर सिंह और खरखौदा निवासी सुंदर लाल दोनों बाइक पर सवार होकर निर्माणाधीन बाईपास से महेंद्रगढ़ रोड की तरफ से नारनौल रोड की ओर आ रहे थे, जहां रेलवे लाइन के ऊपर से फ्लाईओवर का निर्माण ना होने से दोनों से बाइक समेत रेलवे ट्रक पर गिर गए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर रोड बनाने वाले कांट्रेक्टर ने निर्माणाधीन रोड को पूरी तरह बंद नहीं किया होता तो यह हादसा नहीं होता। इस मामले में रेलवे पुलिस ने रोड बनाने वाले कांट्रेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी हादसा रोजका गांव के पास हुई, जहां हांसाका गांव का रहने वाले 19 वर्षीय हर्ष और 18 वर्षीय मोहित दोनों एक कॉलेज के दोस्त थे। ये दोनों छात्र अपने दोस्तों से मिलने के लिए फदनी गांव के पास खड़े हुए थे, जहां तेज रफ्तार कैंटर ने दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी से गुड़गांव आया था कैब ड्राइवर, बदमाशों ने गाड़ी अड़ाकर लूटा, एक काबू

रेवाड़ी में नौकरी का झांसा देकर UP की युवती से दुष्कर्म, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Panipat : तेज रफ्तार बस बनी मौत का कारण, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार में मातम

Road Accident : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से एक की मौत, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नूंह एक्सप्रेसवे पर हादसा: पंक्चर खड़ी कार में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, दम्पति की मौत... 4...

नारनौल में आसमानी कहर: बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत, चरवाहा गंभीर घायल

आखिरकार सलाखों के पीछे पहुँचा 'हाथी'! रेवाड़ी पुलिस ने यूपी के मथुरा से दबोचा...2 महीने से था फरार

Good News: हरियाणा के रेवाड़ी से जयपुर के बीच नई रेल लाइन बिछेगी, इन जगहों से गुजरेगी, सर्वे का काम...

किराए के मकान में एमपी के युवक ने की आत्महत्या, डेढ़ महीने पहले ही काम की तलाश में आया था रेवाड़ी

Haryana: रेवाड़ी एम्स में MBBS की 50 सीटों को मंजूरी, जल्द शुरु होगी कक्षाएं...