हरियाणा से हरिद्वार के लिए चलेंगी विशेष बसें, कांवड़िये व शिवभक्त जरूर पढ़े ये खबर... होगी सफर में आसानी

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2024 01:16 PM

special buses will run from haryana to haridwar

श्रावण माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। पूरे माह कांवड़िये व शिवभक्त हरिद्वार गंगा दर्शन व जल लेने जाते हैं। इनके आने-जाने सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के समय बढ़ा दिए गए हैं। यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए सुबह...

यमुनानगरः श्रावण माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। पूरे माह कांवड़िये व शिवभक्त हरिद्वार गंगा दर्शन व जल लेने जाते हैं। इनके आने-जाने सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों के समय बढ़ा दिए गए हैं। यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 19 समय बस मिलेंगी। इस समय के अलावा भी हरिद्वार रूट के काउंटर पर 25-30 यात्री होने पर ऑन डिमांड बसें चलेंगी।

हरियाणा रोडवेज की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरिद्वार रूट पर बसों के समय बढ़ा दिए गए हैं। यमुनानगर व अन्य डिपो की हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कुल 19 समय बसें चलेंगी। यमुनानगर बस स्टैंड से हरिद्वार के लिए पहली बस सुबह 5.00 बजे हैं। इसके बाद 5.30, 6.00, 6.45, 7.40, 8.00, 8.40, 9.00, 9.30, 10.00, 11.00, दोपहर 12.30, 13.00, 13.20, 14.00, 14.30 व शाम 16.00, 16.30 और 17.00 बजे आखिरी बस है। इनमें सुबह 5.00, 6.00 व दोपहर 13.00 बजे की बस यमुनानगर डिपो की हैं। बाकी बसें अन्य डिपो की यमुनानगर से हरिद्वार के लिए चलती हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!