गोलियों की गूंज से दहला सोनीपत, युवक पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुरानी रंजिश का मामला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jan, 2026 04:45 PM

sonipat rocked by the sound of gunfire a young man was shot repeatedly in a cas

सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते गैंगवार का मामला सामने

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते गैंगवार का मामला सामने आया है। यहां खेत से ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहे अशोक उर्फ भूरा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल अशोक को पहले सोनीपत के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।

खेतों से ट्रैक्टर लेकर लौटते समय बदमाशों ने की फायरिंग

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक अशोक उर्फ भूरा खेतों से ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि अशोक उर्फ भूरा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह गांव के ही राजा नामक युवक की हत्या के मामले में दोषी था और करीब दो महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुरानी रंजिश के चलते इस हमले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।

मामले में जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने अशोक उर्फ भुरा पर गोलियां चलाई है, जिसमें अशोक को 2 गोलियां लगी हैं। अशोक उर्फ भुरा पर गांव के एक युवक की हत्या का आरोप है और वह 20 सितंबर 2025 को जेल से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!