सोनीपत की सोनिया-हर्षा का थल सैनिक कैम्प में चयन

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Aug, 2018 11:18 AM

sonepat s cadets sonia harsha s selection in the military camp

हिन्दू गर्ल्स कालेज की एन.सी.सी. कैडेट्स सोनिया व हर्षा का चयन राष्ट्रीय स्तर के एन.सी.सी. कैम्प, थल सैनिक कैम्प में हुआ है। कालेज की एन.सी.सी. अधिकारी लै.नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि इन कैडेट्स का 12 हरियाणा बटालियन द्वारा लगाए गए वार्षिक प्रशिक्षण...

सोनीपत(ब्यूरो): हिन्दू गर्ल्स कालेज की एन.सी.सी. कैडेट्स सोनिया व हर्षा का चयन राष्ट्रीय स्तर के एन.सी.सी. कैम्प, थल सैनिक कैम्प में हुआ है। कालेज की एन.सी.सी. अधिकारी लै.नीतू नसीयर दूहन ने बताया कि इन कैडेट्स का 12 हरियाणा बटालियन द्वारा लगाए गए वार्षिक प्रशिक्षण कैम्प में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। वहीं से इनका चयन अम्बाला कैम्प के लिए हुआ। अम्बाला में विजयी होने के बाद कैडेट्स कनीपला कुरुक्षेत्र कैम्प के लिए चयनित हुई। जहां से इन्हें इंटर ग्रुप प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिला। 

उल्लेखनीय है कि थल सैनिक कैम्प में कैडेट्स को खासतौर पर ओबसटैकैल्स, फ्रील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, राइफल शूटिंग, जजिंग डिस्टैंस, मैप रीडिंग, हैल्थ एंड हाईजिन व टैंट पिचिंग सिखाया जाता है। प्रत्येक कैम्प में कैडेट के टैस्ट होते हैं तथा विजेताओं को अग्रिम कैम्प में जाने का मौका मिलता जाता है। मंगलवार को कैडेट्स ने टी.एस.सी. द्वितीय चरण में डायरैक्ट्रेट मुकाबलों के लिए कूच किया। जो सितम्बर माह के अन्त तक चलेंगे। जहां उन्हें देश भर के कैडेट्स के साथ रहने का मौका मिलेगा। कालेज के प्राचार्य डा.आर.के.गुप्ता ने कैडेट्स को बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए आशीर्वाद दिया। 

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की सभी एन.सी.सी. की यूनिटस के चयनित कैडेट्स में हुए मुकाबलों में हिन्दू गल्र्स कॉलेज की कैडेट सोनिया ने ओबस्टैकल टैस्ट में गोल्ड मैडल पर अपना कब्जा जमाया। हर्षा ने फ्रील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट में सिल्वर मैडल जीता। ग्रुप में हुए मुकाबलों में इनकी टीम हैल्थ एंड हाईजिन में प्रथम, जजिंग डिस्टैंस एवं शूटिंग में द्वितीय तथा मैप रीडिंग में तृतीय स्थान पर रही। कॉलेज टीम अम्बाला ग्रुप की तरफ  से 12 हरियाणा बटालियन सोनीपत का नेतृत्व कर थी। जिन्होंने अन्तत: शील्ड पर कब्जा कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सोनिया व हर्षा के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप कमांडर ने कैश प्राइज देकर सम्मानित किया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!