सत्यपाल मलिक को इस सम्मान से नवाजेंगी उत्तर भारत की खापें, राजकीय सम्मान नहीं देने पर भड़कीं

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 12 Aug, 2025 05:38 PM

north india s khaps will honour satyapal malik with this honour

सर्व खाप पंचायतों ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अंतिम संस्कार में पूरे राजकीय सम्मान नहीं देने पर नाराजगी जताई है। वहीं खापों ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए इसे एक अकल्पनीय अपमान बताया।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : दादरी में सर्व खाप पंचायतों ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अंतिम संस्कार में पूरे राजकीय सम्मान नहीं देने पर नाराजगी जताई है। वहीं खापों ने बीजेपी सरकार की आलोचना करते हुए इसे एक अकल्पनीय अपमान बताया। साथ ही निर्णय लिया कि उत्तर भारत की खाप पंचायतों द्वारा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को भारत सम्मान से नवाजा जाएगा। इसके लिए सभी खापों के प्रतिनिधियों से बात करते हुए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं खापों ने सभी पार्टियों से सार्वजनिक पदों पर रहे लोगों को सम्मान देने के लिए नियम बनाने की मांग की है।

दादरी के जाट धर्मशाला में सर्वखापों की पंचायत फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। पंचायत में फोगाट खाप के अलावा सांगवान, श्योराण, हवेली, अठगामा, चिडिया व सतगामा के अलावा किसान और कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। करीब 2 घंटे चली पंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

सम्मान के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगी- सुरेश खाप

इस दौरान खाप प्रतिनिधियों ने सत्यपाल मलिक को अच्छा राजनेता के साथ-साथ सामाजिक व्यक्ति बताया। फोगाट खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि सत्यपाल मलिक ने किसानों के अलावा खिलाड़ियों व जनहित के लिए अनेक कार्य किए। वे सांसद, विधायक, मंत्री के अलावा कई राज्यों के राज्यपाल भी रहे। ऐसे में सरकार ने उनको कोई राजकीय सम्मान नहीं दिया। अब उत्तर भारत की खाप पंचायतें एकजुट होकर सत्यपाल मलिक को भारत सम्मान देंगी और राजकीय सम्मान दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लडेंगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!