Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 5 जिलों में होगी जमकर बारिश, संभलकर निकले घरों से बाहर

Edited By Isha, Updated: 12 Aug, 2025 07:35 AM

there will be heavy rain in these 5 districts of haryana

हरियाणा के 5 जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें अंबाला, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद शामिल है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में भी गत रात्रि से ही बूंदाबांदी हो रही है।

डेसक: हरियाणा के 5 जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। जिन जिलों में बारिश हो रही है। उनमें अंबाला, पानीपत, यमुनानगर और फरीदाबाद शामिल है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में भी गत रात्रि से ही बूंदाबांदी हो रही है। कुरुक्षेत्र में गत दिवस भी पूरा दिन बादल छाए रहे और रूक-रूक कर बारिश होती रही।


मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा और फतेहाबाद को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। इन स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बारिश की होने का अनुमान जताया है। उत्तरी हरियाणा में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

 
इस मानसून के सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 11 अगस्त तक सामान्य बारिश 261.4 एमएम होनी चाहिए थी, लेकिन 299.8 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

सबसे ज्यादा यमुनानगर में 680.8 एमएम बारिश हुई है, जबकि सबसे कम सिरसा में 154.7 एमएम दर्ज की गई है। हालांकि कैथल और जींद में भी कम ही बारिश हुई है। कैथल में 156.3 और जींद में 158.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!