देहरादून के लिए निकला फौजी हुआ लापता, 10 दिन की छुट्टी पर आया था घर

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Jul, 2022 11:40 AM

soldier left for dehradun went missing

पानीपत जिले में सोनीपत का रहने वाला फौजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि फौजी शुक्रवार को देहरादून जाने के लिए सोनीपत से पानीपत...

पानीपत : पानीपत जिले में सोनीपत का रहने वाला फौजी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है कि फौजी शुक्रवार को देहरादून जाने के लिए सोनीपत से पानीपत आया था। यहां से बस में बैठकर देहरादून के लिए निकला था। इसके बाद परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके फौजी की तलाश शुरू कर दी।

लापता फौजी के पिता ने बताया कि वह गांव सरगथल तहसील खानपुर जिला सोनीपत का रहने वाला है। वह दो बच्चों का पिता है। बड़ा लड़का विक्रम फौज में है, जिसकी फिलहाल देहरादून में पोस्टिंग है। विक्रम 10 दिन की छुट्टी पर घर आया था। 1 जुलाई की सुबह वह देहरादून के लिए निकला था। उसने अपनी बहन भावना को मैसेज किया कि वह पानीपत से देहरादून के लिए बस से निकल गया है। इसके बाद परिजन उसे कॉल करने लगे तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!