पुलिस पर हमला कर भागे स्नैचर, एक गिरफ्तार दूसरे की तलाश जारी (VIDEO)

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 27 May, 2023 03:29 PM

जिले में बदमाश इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि वे अब पुलिस पर भी हमले करने लगे हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है। जहां मॉडल टाउन छोटी लाइन पर कल सुबह बदमाशों ने एक स्नैचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया था...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) : जिले में बदमाश इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि वे अब पुलिस पर भी हमले करने लगे हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है। जहां मॉडल टाउन छोटी लाइन पर कल सुबह बदमाशों ने एक स्नैचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस के दो जवानों ने एक के बाद एक बदमाश को जब पकड़ा तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया और एक पुलिस कर्मचारी को घायल कर दोनों बदमाश फरार हो गए थे।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के हाथ से भागे दोनों बदमाशों में से एक को तो सीआईए ने पकड़ लिया जबकि दूसरे की तलाश जारी है। जगाधरी डीएसपी अभिलक्ष जोशी का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

उप पुलिस अधीक्षक जगाधरी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि कल सुबह मॉडल टाउन के छोटी लाइन पर महिलाओं से स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वालों को पकड़ने गए पुलिस कर्मचारियों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। 

सामने आया है कि आरोपियों ने सेक्टर-17 में 24 अप्रैल को शनि मंदिर के पास, सेंट थॉमस स्कूल के पास 11 मई को, 15 मई को जीएनजी कॉलेज के पास और 21 मई को सेक्टर-18 में और दो अन्य स्थानों पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया है।

बता दें कि शुक्रवार को सुबह के समय अपराध शाखा-2 के पुलिसकर्मी सुनील और रोहताश बाइक पर स्नैचरों की तलाश में छोटी लाइन पर पहुंचे थे। यहां पर दोनों ने यूपी के सहारनपुर के गांव माधोपुर निवासी सतेंद्र सिंह उर्फ सत्या और सहारनपुर जेल चुंगी निवासी डॉक्टर रवि आर्यन को पकड़ लिया। दोनों ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों को पकड़े रखा और अपराध शाखा-2 और शहर यमुनानगर थाने में सूचना दी। वहां से टीम आई तो आरोपी सतेंद्र को काबू किया गया। इस दौरान रवि भागने में कामयाब हो गया। पुलिस पर जब आरोपियों ने हमला किया तो पुलिस कर्मचारियों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें सतेंद्र को भागते समय चोट लगी है। उसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पर शहर यमुनानगर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। वहीं उसके फरार साथी की भी तलाश की जा रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!