शांत बैठे किसान संगठनों ने खोला Kangana Ranaut के खिलाफ मोर्चा, चुनाव के बीच मुश्किलों में BJP

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Sep, 2024 08:51 AM

silent farmer organizations opened a front against kangana ranaut

तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी की सांसद कंगना रणौत के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी घिरती हुई नजर आ रही है। खासकर हरियाणा भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि यहां पर अभी विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। हालांकि कंगना ने बयान वापस ले लिया है, लेकिन...

हरियाणा डेस्क : तीन कानूनों के खिलाफ चले किसान आंदोलन का असर हरियाणा में हुए लोकसभा चुनाव में पूरा असर देखा गया था। किसानों के विरोध के चलते भाजपा को यहां दस में से पांच सीटें गंवानी पड़ी हैं। किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली कांग्रेस को यहां पांच सीटें मिल गई। अब तीन कृषि कानूनों को लेकर मंडी की सांसद कंगना रणौत के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी घिरती हुई नजर आ रही है। खासकर हरियाणा भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि यहां पर अभी विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। हालांकि कंगना ने बयान वापस ले लिया है, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले को लपक लिया है। कांग्रेस के नेता कंगना पर हमलावर हो गए हैं। 

किसानों को मिला बड़ा मुद्दा

वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन और संगठन सतर्क हो गए हैं। लोकसभा चुनावों के बाद विधानसभा चुनावों में चुप बैठे किसानों को एक बार फिर से बड़ा मुद्दा मिल गया है। किसान नेताओं ने भी भाजपा नेता कंगना और भाजपा की घेराबंदी शुरू कर दी है। हाल ही में कलायत में हुई भाकियू की रैली में भाजपा को वोट नहीं देने का ऐलान जरूर किया गया था। कंगना ने तीन कृषि कानूनों का जिक्र करके एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!