भाई बहन का रिश्ता और जमीनी विवाद, सगी बहन पर ही चलाई गोली

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 12:50 PM

shot on real sister over ground dispute accused arrested

जमीनी विवाद को लेकर सगी बहन पर गोली चलाने के आरोपित को पुलिस ने काबू किया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि ......

भिवानी (पंकेस): जमीनी विवाद को लेकर सगी बहन पर गोली चलाने के आरोपित को पुलिस ने काबू किया है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि 15 सितम्बर को बलाली निवासी रेनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि था कि गांव माजरा दुबलधन निवासी उसका भाई प्रवीण उनकी जमीन बेचना चाहता है लेकिन रेनु ने जमीन बेचने से साफ इंकार कर दिया था।

पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि इसी बात से नाराज होकर उसका भाई 15 सितम्बर सुबह करीब साढ़े 6 बजे पर उसके ससुराल गांव बलाली पहुंचा पर आया और जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा लेकिन रेनु उसे मना कर दिया। तभी आवेश में आकर प्रवीन ने अपनी बहन पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद उसने पिस्तौल निकालकर रेनु पर फायर भी किया लेकिन वह कमरे के गेट के पीछे छिप गई और गोली किवाड़ में जा धंसी।

जिसके बाद आरोपित पिस्तौल को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना बारे कस्बा झोझूकलां चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मौके से 315 बोर की पिस्तौल एक जिंदा कारतूस व गोली का खोल सहित वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की थी।

पुलिस ने इस सम्बंध में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को काबू किया। आरोपी प्रवीण को अदालत में पेश अदालत किया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!