दुकान मालिक ने की नौकर की हत्या, शव को दुकान में लगे पंखे से लटकाया

Edited By Isha, Updated: 13 Sep, 2020 06:12 PM

shop owner kills servant hangs body with fan in shop

पलवल में एक दुकान मालिक पर अपने नौकर की हत्या कर शव को दुकान में लगे पंखे से लटकाने के आरोप लगे है। घटनी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेंदर सिंह ने बताया

पलवल (दिनेश): पलवल में एक दुकान मालिक पर अपने नौकर की हत्या कर शव को दुकान में लगे पंखे से लटकाने के आरोप लगे है। घटनी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरेंदर सिंह ने बताया कि पलवल की प्रकाश कॉलोनी निवासी डिम्पल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई मोनू किठवाड़ी निवासी योगेश के पास नौकरी करता था। शनिवार की रात को वह वापस घर नहीं आया। जबकि शनिवार की सुबह दुकान मालिक के फोन आने के बाद मोनू को घरवालों ने स्वयं दुकान पर भेजा था। वंही रविवार की सुबह उसके दुकान के मालिक योगेश का फोन आया कि मोनू आज दूकान पर क्यों नहीं आया है।

कुछ देर बाद मृतक के परिजनों के पास दुकान मालिक का दौबारा फोन आया कि मोनू ने दूकान में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि दुकान का ताला लगा हुआ था जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंची और दूकान के ताले को तोड़कर दुकान के अंदर जाकर देखा, तो मोनू का शव  पंखे पर रस्सी से लटका हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और क अस्पताल में भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक के भाई ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भाई को उसके दुकान मालिक योगेश  उसके साथी प्रकाश व हरेंदर ने मारकर छत के पंखे से लटकाया है। पुलिस का कहना है किं मामले में गहनता से जाँच की जा रही है। जाँच में जो भी तथ्य पुलिस के हाथ लगते है। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!