Encounter in Sonipat: सोनीपत में मुठभेड़ में मारा गया शॉर्प शूटर शुभम, पिता-पुत्र की हत्या मामले में वांछित था कुख्यात

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Nov, 2025 01:06 PM

sharp shooter shubham killed in encounter in sonipat

सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और सीआईए-1 के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर शुभम ढेर हो गया। यह शूटर सोनीपत के खरखोदा में 24 अक्तुबर को गोपालपुर के रहने पिता पुत्र की हत्या का मामले में वांछित था।

सोनीपत (सन्नी मलिक) : 24 अक्तूबर सोनीपत के खरखोदा में गोपालपुर के रहने वाले धर्मवीर और उसके बेटे मोहित की आपसी रंजिश में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी और सोनीपत पुलिस की कई क्राइम ब्रांच की टीमें इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई थी और आज सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 और सीआईए -1 की टीमों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले शार्प शूटर शुभम को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। शुभम पर दर्जनभर से ज्यादा संगीन वारदातों को अंजाम देने का आरोप था और अब मुठभेड़ स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है और मामले की गंभीरता से जांच में जुट है।

PunjabKesari
.
मिली जानकारी के अनुसार करनाल के गांव छपरा का रहने वाला कुख्यात शार्प शूटर शुभम आज सोनीपत के गांव गोपालपुर में नितिन नाम के शख्स की हत्या को अंजाम देने की फिराक में खरखोदा थाना क्षेत्र में घुम रहा था और इसी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर 24 अक्तुबर को गोपालपुर के ही रहने वाले मोहित और उसके पिता धर्मवीर को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा था और जब आज सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर 7 और सीआईए 1 की टीमों को इसकी सूचना मिली तो शुभम को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया तो उसने क्राइम ब्रांच की टीमों पर फायरिंग की तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में शुभम को मार गिराया लेकिन उसका साथी मौके से फरार होने के कामयाब हो गया , लेकिन उसको भी पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीमें काम कर रही है और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है, पुलिस एक टीम शुभम को घायल अवस्था में खरखोदा सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां से उसे खानपुर पीजीआई भिजवाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया और अब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया और उसके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।

PunjabKesari

सोनीपत के गांव गोपालपुर सोहटी रोड पर क्राइम ब्रांच की टीमों के साथ इस मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच में जुट गए, सोनीपत पुलिस कमिश्नर एडीजीपी ममता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खरखोदा के दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तो आज एंटी गैंगटर यूनिट और सीआईए 1 ने मुठभेड़ के बाद शार्प शूटर शुभम को पकड़ने के लिए जब यहां पर ट्रैप लगाया गया तो उसने पुलिस पर गोलियां चलाई तो जवाबी कार्रवाई में उसको गोली लगी है और उनकी मौत हो गई है, वह गांव गोपालपुर में नितिन की हत्या को अंजाम देने की फिराक में था और आज पुलिस ने एक जान और बचाई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!