सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियों सहित एक ग्राहक काबू

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2019 11:04 AM

sex racket busted control over a customer including five women

दिल्ली से सटे फरीदाबाद के  पॉश इलाके सैक्टर 28  में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं सहित एक ग्राहक को

फरीदाबाद( देवेंद्र)-  दिल्ली से सटे फरीदाबाद के  पॉश इलाके सैक्टर 28  में पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की  ।गौरतलब है की फरीदाबाद पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर एक ग्राहक सहित पांच युवतियों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के सेक्टर 28 इलाके में एक घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

इसकी सूचना पर पुलिस ने एक टीम गठित कर एक बोगस ग्राहक को उस जगह पर भेजा। पुलिस ने मौके से एक युवक  को एक महिला के साथ आपत्तिजनक  हालत में गिरफ्तार करते हुए पांच युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सभी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जाँच की बात कह रही है।



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!