पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख ठगे, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Isha, Updated: 08 May, 2022 09:38 AM

seven and a half lakhs cheated in the name of sending portugal

वर्क वीजा पर पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कुरुक्षेत्र: वर्क वीजा पर पुर्तगाल भेजने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करके अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव हथीरा के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत बताया कि वह अपने पुत्र अंकुश को वर्क वीजा पर पुर्तगाल भेजना चाहता था। मनोज कुमार उसकी दूर की रिश्तेदारी में पड़ता था। उसने बताया कि वह खुद व उसकी पत्नी आरती, पार्टनर विकास व उसकी पत्नी मंजू तथा जसविंद्र व उसकी पत्नी पूजा मिलकर विदेश भेजने का काम करते हैं। वे सरकार से मंजूरशुदा एजेंट हैं। सारा काम एक नंबर में करते हैं और उसके बेटे का 10 साल का वीजा लगवा कर सीधा पुर्तगाल भेजेंगे। इस एवज में उन्होंने 19 लाख रुपये की मांग की थी।

आरोपियों ने उसके बेटे का पासपोर्ट, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व चार फोटो तथा साढ़े चार लाख रुपये बैंक खाते डलवाए थे।   इसके बाद उन्होंने जल्द ही उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया और बकाया रकम लेने की बात कही थी। आरोपियों ने उसके बेटे को दुबई भेज दिया, जहां पर उसका पुर्तगाल का वीजा नहीं लगने पर उसे वापस भारत भेज दिया गया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकियां दी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!