Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Mar, 2025 02:56 PM

चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रैक्टर व XUV कार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दिल्ली पुलिस का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : दादरी में ढाणी फोगाट रोड़ पर ट्रैक्टर व XUV कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार दिल्ली पुलिस का जवान गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव सेहलंगा निवासी करीब 37 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक संदीप बीते करीब 14-15 साल से दिल्ली पुलिस में सेवाएं दे रहा था। बीती रात को वह ड्यूटी के बाद गाड़ी से घर लौट रहा था। जब वह दादरी से ढाणी फोगाट रोड़ पर नेशनल हाईवे 152-D पुल के पास पहुंचा, तो ट्रैक्टर के साथ गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
दो बेटियों का पिता था संदीप
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक संदीप दो बेटियों का पिता था। जिनमें बड़ी बेटी 12 साल व छोटी बेटी करीब 9-10 साल की है। बेटियों के सिर से पिता का साया उठ जाने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम करवा रही है, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)