व्हाट्सएप पर लिंक भेज कर बिछा रहे ठगी की जाल, क्लिक करते ही खाता खाली

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jan, 2021 01:44 PM

sending a link on whatsapp cheating the net the account is empty on click

मॉडल उन निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर झांसे में फंसा कर 1 लाख रुपए खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल यउन निवासी अर्शदीप ने बताया कि चंडीगढ़ ...

 

टोहाना : मॉडल उन निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति पर झांसे में फंसा कर 1 लाख रुपए खाते से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल यउन निवासी अर्शदीप ने बताया कि चंडीगढ़ रोड स्थित एच.डी.एफ.सी. ब्रैंक मे खाता हैं। जिस पर ए,टी.एम. जारी किया हुआ है तथा मेरे गूगल पे अकाउंट से भी लिंक है।

उसने बताया कि 21 जनवरी दोपहर लगभग 1 बजे जब वह अपने घर पर मौजूद था तो आरोपी ने उसे फोन करके झांसा दिया तथा अपना रिश्तेदार बताते हुए क्यूआर कोड व्हाट्सएप पर सैंड किया। जिस को स्कैन करने पर खाते से 1 लाख रुपए निकल गए। उसने बताया कि जब मैं अपने गूगल पे की ट्रांसफर हिस्ट्री देखी तो पता चला कि गूगल पे अकाउंट नंबर पर उक्त पैस ट्रांसर हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब अपने स्तर पर उक्त मामले को लेकर जांच पड़ताल की तो कोई सुराग कहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379, 420 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!