Breaking: यौन शोषण केस में SDM की कोर्ट में पेशी, पुलिस को मिला एक दिन का रिमांड

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Nov, 2024 06:27 PM

sdm appeared in court in exploitation case got one day remand

हरियाणा में एचसीएस अधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने शनिवार को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

हांसी (विनोद सैनी) : हरियाणा में एचसीएस अधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने शनिवार को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है। 

आपको बता दे कि कुलभूषण बंसल पर दलित व्यक्ति ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी ने गन पॉइंट पर उससे प्राइवेट पार्ट पर मसाज कराई। उसने एससी आयोग, सीएम विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद हांसी में एसडीएम पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को 7 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही हिसार के सिविल लाइन में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।
 
इसके बाद पुलिस ने हांसी में बंसल के घर पहुंचकर जांच की। पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर आज डीएसपी सुनील कुमार ने बंसल की गिरफ्तारी की। और फिर आज कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड हिसल किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!