सरपंच पति ने गाली-गलौज करते हुए दो कंपनियों से मांगी फिरौती, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Mar, 2023 08:17 PM

नेशनल हाईवे नंबर 19 के पास बनी दो कंपनियों से पास के ही गांव मितरोल के सरपंच पति द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
पलवल(गुरुदत्त): नेशनल हाईवे नंबर 19 के पास बनी दो कंपनियों से पास के ही गांव मितरोल के सरपंच पति द्वारा रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। वह कंपनी के अंदर घुसकर कर्मचारियों को डरा धमका कर रंगदारी मांग रहा है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज जांच में जुटी गई है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि गांव मितरोल स्वर्ण इंफ्राटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर बालकिशन शर्मा और मनीष कुमार ने शिकायत दी है कि गांव का सरपंच अजीत व उनके साथी कंपनी में जबरन घुस गए। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए कंपनी के मैनेजर से रंगदारी मांगी और पैसे नहीं देने पर उसके कुर्सी को लात मार दिया। शिकायत में बताया कि अजीत ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर यहां कम्पनी चलानी है तो रंगदारी देनी पड़ेगी और रंगदारी नहीं दोगे तो कंपनी को बंद करवा दूंगा और तुम्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।
वहीं दूसरी घटना टॉप लाइन लाजिस्टिक पार्क नामक कंपनी की है। उक्त कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात आकृति शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 17 मार्च को गांव मितरोल का सरपंच अजीत व उसके साथी जबरन कंपनी में घुस गए और कार्यालय में बैठे स्टाफ से मारपीट की और गाली गलौज करते हुए रंगदारी देने की मांग की और रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों कंपनी मैनेजर की शिकायत पर सरपंच के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी में 'सम्मोहन गैंग' का आतंक; महिला के कानों से सोने के कुंडल उत्तरवाकर हुए फरार, CCTV में...

भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं, करनाल के खाटू श्याम मंदिर से लुटेरों ने उड़ाई लाखों की नकदी, CCTV में...

Panipat में क्रूरता की हदें पार; 2 लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, CCTV में कैद...

मर्रोली गांव के सरपंच पर जमीन पर कब्जे से लेकर करोड़ों रूपये के गबन का आरोप, ग्रामीणों ने की...

हरियाणा के इस जिले में 1500 ग्रामीणों पर केस, सरपंच और पूर्व सरपंच भी नामजद...जानें क्या है मामाल

डिलीवरी कराने लाया था 'पति', डाक्यूमेंट्स मांगे तो निकली 15 साल की नाबालिग! अस्पताल में खुला राज

हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का गाली देते वीडियो वायरल, अब दी सफाई बोलीं- 'फोटो के लिए तैयार थी, पर

महेंद्रगढ़ में सरपंच पर 10-12 युवकों ने किया जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार......

पूर्व महिला सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार, 6 महीने पहले हुआ था हाई वोल्टेज ड्रामा... जानिए क्या था मामला

फरीदाबाद में पुराने विवाद में फायरिंग: गोली लगने से युवक घायल; पूर्व सरपंच पर गोलीबारी का आरोप