26 जनवरी को सिरसा की 2 महिला सरपंचों को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित, किया ये अनोखा काम

Edited By Isha, Updated: 25 Jan, 2026 02:31 PM

two women sarpanches from sirsa will be honored by the president

सिरसा की दो महिला सरपंचों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों गांवों में महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण पर उल्लेखनीय काम हुआ है। वहीं फतेहपुर नियामत खां की महिला सरपंच

सिरसा(सतनाम):  सिरसा की दो महिला सरपंचों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों गांवों में महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण पर उल्लेखनीय काम हुआ है। वहीं फतेहपुर नियामत खां की महिला सरपंच सुनीता ढिढारिया ने बताया कि गांव में 1500 पौधे हरियाली के लिए लगाए गए है। हर घर के आगे दो पेड़ लगाए गए है, साथ ही हर्बल पार्क है। पूरे गांव में सीवरेज लाइन है। 500 सोखते गड्ढे बने हुए है। पंचायत को पहले भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 

गांव भूना की सरपंच शारदा ने गांव में 100 महिलाओं का सेल्फ हेल्फ ग्रुप बनाया हुआ है। जिससे कि वे आजीविका कमा रही है और अपने परिवार का लालन पोषण कर रही है। जिसमें से कई महिलाएं सर्फ बनाकर उसे बेच रही है। इसके अतिरिक्त गांव में चार एकड़ का खेल स्टेडियम भी बनाया गया है। जो कि जिले में सबसे बड़ा स्टेडियम है।

सिरसा जिले की दो महिला सरपंचों को 26 जनवरी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये सम्मान बड़ा गुढ़ा ब्लॉक के फतेहपुरिया नियामत खां गांव की सरपंच सुनीता ढिढारिया और रानियां ब्लॉक के भुना गांव की सरपंच शारदा देवी को दिल्ली में मिलेगा। दोनों सरपंचों को राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण प्राप्त हुआ है। दोनों महिलाओं के लिए यह पहला अवसर है।

फतेहपुरिया नियामत खां की सरपंच सुनीता ढिढारिया ने इस सम्मान पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने का अवसर मिलने पर अत्यंत प्रसन्नता है। सुनीता ने गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार पर विशेष जोर दिया है। सरपंच सुनीता के अनुसार, उनके कार्यकाल में गांव की शिक्षा का परिणाम 10% से बढ़कर 98% हो गया है। इसके अतिरिक्त, गांव की टूटी हुई गलियों को पक्का किया गया है और पूरे गांव में सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई है। गांव में एक हर्बल पार्क भी बनाया गया है, जहाँ ग्रामीण घूमने जाते हैं, और पीने के पानी के लिए भी पाइपलाइनें डाली गई हैं।

रानियां ब्लॉक के भुना गांव की सरपंच शारदा देवी ने भी राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर अपनी खुशी जाहिर की। शारदा के लिए भी यह पहला अवसर है। शारदा देवी विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही हैं और गांव में 10 स्वयं सहायता समूह चलाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं।

दोनों ही महिलाएं हरियाणा सरकार से भी सम्मानित हो चुकी हैं। महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार यों ही प्रयास करते रहेंगे। गांव में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी बनवाई गई लड़कों को नशे से दूर रखने के लिए स्टेडियम की हालात सुधारी गई और स्टेडियम के अंदर युवाओं को खेलने के लिए किड्स वगैरह भी लगातार हमारी तरफ से बांटी जा रही हैं। वही ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच महिला द्वारा गांव में काफी विकास कार्य करवाए गए है जिसके चलते अब गांव के हालात सुधर गए है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!