संत बाबा हरदेव सिंह के जन्म दिवस पर साध संगत ने चलाया सफाई अभियान

Edited By Updated: 23 Feb, 2017 09:26 PM

sant baba hardev singh  s birthday was kept consistent cleaning campaign launched

संत बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में साध संगत ने पौधा रोपण कर पुरे शहर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में शहर में बने दर्जनों पार्को को भी साफ...

गुहला चीका (कपिल देव):संत बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में साध संगत ने पौधा रोपण कर पुरे शहर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में शहर में बने दर्जनों पार्को को भी साफ सुथरा किया गया। सफाई अभियान में सैंकड़ों की संख्या में डेरा के महिला, पुरुष एवम युवा पीढ़ी के अनुयायियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यह सफाई अभियान खरौदी ऱोड पर बने सतसंग भवन से शुरू होकर पुरे शहर गुहला चीका कि सफाई करते हुए शहर के सभी पार्को व गलियो को साफ करते हुए दौबारा डेरे पर पहुंचे।


सफाई अभियान के साथ साथ गुहला चीका के पार्को में डेरा मुखी राजरानी ने पौधरोपण भी किया। इस बारे में जानकारी देते हुए डेरा की मुखी राजरानी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया की डेरे की संस्था हर वर्ष  जनहित के लिए अनेक सामाजिक कार्य करती है। उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी ने अपने जन्म दिवस पर अपने अनुयायिओ को सफाई करने व् पौधरोपण करने के लिए आदेश दिए थे जिसके चलते हर वर्ष सफाई अभियान के साथ साथ पौधरोपण भी किया जाता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!