टोहाना में लगा कूड़े का अंबार, 24 सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिन की हड़काल पर बैठे सफाई कर्मचारी

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 14 Dec, 2023 09:31 PM

sanitation workers sitting on strike for two days regarding 24 point demands

नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर टोहाना नगर परिषद के 132 सफाई कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं...

टोहाना (सुशील सिंग्ला) : नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर टोहाना नगर परिषद के 132 सफाई कर्मचारी दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान संघ के सदस्यों ने किसी भी ब्रांच में कामकाज शुरू नहीं होने दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के सुभाषा ने बताया कि वीरवार से सभी 132 कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर हैं और कामकाज पूरी तरह ठप्प है। नगर परिषद कर्मचारियों के धरने पर बैठने से शहर में सफाई नहीं हुई और लेकिन डोर टू डोर कचरा उठान हुआ है। कर्मचारियों के धरने पर बैठने से करीब 32 टन कचरा एकत्रित हो गया है। इस हड़ताल में शहर के दमकलकर्मी भी शामिल हुए हैं, लेकिन दमकल विभाग की इमरजेंसी सेवाएं जारी है।

सुभाष ने बताया कि वीरवार से सभी कर्मचारी अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल पर हैं। जिससे कामकाज पूरी तरह ठप्प है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते उनकी हड़ताल शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौते को लागू करवाने, नो वर्क-नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए होने वाली टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!