टोहाना में तेज रफ्तार का कहर; कार से टक्कर लगने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 22 Apr, 2024 06:02 PM

youth dies after being hit by car in tohana

हरियाणा में तेज रफ्तार से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अब मामला टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर से सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई।

टोहाना (सुशील सिंगला): हरियाणा में तेज रफ्तार से मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं अब मामला टोहाना क्षेत्र के गांव जमालपुर से सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हिसार रेफर किया गया। जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना लाया गया। डॉक्टरों द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

परिजनों में रोष

वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष प्रकट किया। लोगों ने कहा कि दोपहर तक कई घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने वाहन चालक को ढूंढने का प्रयास नहीं किया है।

PunjabKesari

रोजाना रात घूमने जाता था मोहित

मृतक के जीजा मुनक निवासी मोहित सैनी ने बताया कि जमालपुर शेखां निवासी 22 वर्षीय उसका साला अमन अपने दोस्त अमन के साथ रोजाना रात को घूमने के लिए जाता था। रात भी वे घूमकर वापस गांव की तरफ लौट रहे थे तो लोगों ने बताया है कि एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उसके साले अमन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा (अमन) अभी गंभीर हालत में भर्ती है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

उधर मौके पर मौजूद थाना शहर प्रभारी देवीलाल ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है, उनकी टीम गांव में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है और अभी वाहन अज्ञात है, कोई क्लू मिलने के बाद गाड़ी का पता लगा कर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!