राई इंडस्ट्रीयल एरिया में सिलेंडर ब्लास्ट, 200 मीटर तक फैले मजदूर के चिथड़े(Video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 08 Jun, 2018 04:16 PM

सोनीपत के राई इंडस्ट्रीयल एरिया में ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत हो गई। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए अौर दीवारों में दरारें आ गई। इतना ही नहीं ब्लास्ट से मजदूर के शरीर के चिथड़े करूब 200 मीटर में फैल गए।...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के राई इंडस्ट्रीयल एरिया में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन गैस का सिलेंडर फटने से मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि कई फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए अौर दीवारों में दरारें आ गई। इतना ही नहीं ब्लास्ट से मजदूर के शरीर के चिथड़े करूब 200 मीटर में फैल गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। PunjabKesariजानकारी के अनुसार राई औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री नंबर 1912 में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखने के लिए कोई आया था। फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा है लेकिन उसी दौरान सिलेंडर फट गया जिसमें मजदूर की मौत हो गई। 

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस जांच अधिकारी ऋषि कांत ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

हालांकि राई इंडस्ट्रीयल एरिया में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी  सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री नंबर 291, 292 और 293 में भीषण आग लगने से 6 मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!