रोहतक : युवक को घर से बाहर बुलाकर मारी गोली, PGI में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Jun, 2022 12:48 PM

rohtak the young man was shot admitted in pgi

रोहतक जिले के गांव डोभ में सोमवार देर शाम युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने घर पर बुलाकर गोली मार दी। युवक को परिजन पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले गए...

रोहतक : रोहतक जिले के गांव डोभ में सोमवार देर शाम युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने घर पर बुलाकर गोली मार दी। युवक को परिजन पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

नवीन के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम जब नवीन घर पर खाना खा रहा था। तभी गांव के ही युवक का उसके पास फोन आया। युवक ने नवीन को उसके घर पर आने के लिए कहा और वह उसके घर चला गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि नवीन को गोली मार दी गई है। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और नवीन को पीजीआई के ट्रामा सेंटर ले गए। एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि मामले में घायल के बयान दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!