रोहतक निर्भया कांड में निकाला गया कैंडल मार्च, दिग्विजय सिंह ने की अगुवाई

Edited By Updated: 17 May, 2017 03:49 PM

rohtak nirbhaya kand in candle march

रोहतक के निर्भय कांड को लेकर इनसो ने सिरसा शहर में कैंडल मार्च निकाला।

सिरसा (सतनाम सिंह):रोहतक के निर्भय कांड को लेकर सिरसा शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसकी अगुवाई इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की। ये कैंडल मार्च सिरसा के बरनाला रोड पी.डब्लू.डी रेस्ट हॉउस से शुरू होकर महिला कॉलेज जाकर समाप्त हुआ। इसमें सैकड़ों की संख्या में इनसो के कार्यकर्त्ता व छात्राएं शामिल हुईं।
PunjabKesari
इस मौके पर दिग्विजय चौटाला ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपियों को 6 महीनों से भी पहले फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
PunjabKesari
उनका कहना है कि रोहतक में निर्मम गैंगरेप और हत्या कांड हुआ है। सोनीपत की बेटी के साथ ये दुर्व्वहार कुछ जंगली लोगों ने किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक सुरक्षित प्रदेश था लेकिन खटटर सरकार आने के बाद में यह असुरक्षित हो गया है। गुंडातत्व खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। तो ऐसी सरकार को जगाया जाए अगर नहीं जागते तो इन्हें हटाया जाए ये हम चाहते हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!