Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Jul, 2023 02:00 PM

बीते दिनों हुई भारी बारिश के हरियाणा के कई जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते कई रूटों पर रोडवेज बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसों को लंबे और कस्बे के रूटों पर...
कुरुक्षेत्र : बीते दिनों हुई भारी बारिश के हरियाणा के कई जिले बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते कई रूटों पर रोडवेज बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की बसों को लंबे और कस्बे के रूटों पर अभी तक बहाल नहीं किया गया। इस कारण आम लोगों को परेशानियां तो उठानी ही पड़ रहीं हैं वहीं डिपो की भी आमदनी काफी कम हो गई है।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो से मनाली, शिमला सहित कई अन्य लंबे रूटों पर चलने वाली बसें बाढ़ के कारण पिछले कई दिनों से बंद हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भी कई इलाके बाढ़ ग्रस्त हैं जिसके चलते बसों के रूट में कटौती की गई है। अब बस सेवा केवल दिल्ली बाईपास तक ही उपलब्ध है। धर्मनगरी से मथुरा रूट पर जाने वाली बस सेवा अभी भी बंद हैं। इसके अलावा शाहाबाद से लाडवा, कुरुक्षेत्र से ठोल, इस्माइलाबाद, पिहोवा रूटों पर बसें अभी भी बंद हैं
वहीं मामले में ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश बाढ़ आने के कारण मनाली, शिमला, हिमाचल रूटों पर बस सेवा अभी बहाल नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा दिल्ली में बाढ़ के चलते बसें बाईपास तक ही जा रही है। वहीं शाहाबाद से लाडवा, कुरुक्षेत्र से ठोल, इस्माइलाबाद, पिहोवा रूटों पर बसें अभी भी बंद हैं। कुरुक्षेत्र डिपो को प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)