पैर फिसलने के कारण जोहड़ में गिरा मजदूर,  अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

Edited By Isha, Updated: 02 May, 2025 04:04 PM

laborer fell into the pond due to slipping of his feet

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक मजदूर पैर फिसलने के कारण जोहड़ में गिर गया। मजदूर ने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन जब तक आसपास के लोग जोहड़ पर पहुंचे तो वह जोहड़ में गायब हो गया था।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक मजदूर पैर फिसलने के कारण जोहड़ में गिर गया। मजदूर ने सहायता के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन जब तक आसपास के लोग जोहड़ पर पहुंचे तो वह जोहड़ में गायब हो गया था। सूचना गोताखोर प्रगट सिंह व पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंचे ग्रगट सिंह ने जोहड़ में सर्च आॅपरेशन चलाया, लेकिन मजदूर का कोई सुराग नहीं लगा। रात होने के कारण सर्च आॅपरेशन बंद कर दिया गया। आज फिर मजदूर की तलाश में सर्च आॅपरेशन चलाया जाएगा। घटना कल शाम करीब 6 बजे की है।

 
जानकारी के मुताबिक, बपदा गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार (35) मेहनत-मजदूरी करता है। कृष्ण गांव के जोहड़ के पास से गुजर रहा था। इस दौरान पांव फिसलने से कृष्ण जोहड़ में गिर गया और गहराई होने की वजह से अचानक गायब हो गया।

गांव वालों ने तुरंत पुलिस प्रशासन और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और जोहड़ में रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया, लेकिन देर रात तक कृष्ण कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया। आज दोबारा उसको सर्च किया जाएगा। पूरा गांव कृष्ण की तलाश में जुटा है।
 
ममता ने बताया कि उसका पति घर का इकलौता कमाने वाला है। उसके 2 बच्चे हैं। बेटी 10वीं के एग्जाम दे चुकी है और एक बेटा जो 9वीं में पढ़ता है। हादसे की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!