जमींन के छोटे से टुकड़े को लेकर हुआ रिश्तों का कत्ल, चचेरे भाई ने की भाई की हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2020 04:49 PM

rituals were killed over a small piece of land cousin murdered his brother

गोहाना के छेतेहरा गांव के जमीनी के छोटे से टुकड़े को लेकर चचेरे भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई ...

गोहाना (सुनील जिंदल) :  गोहाना के छेतेहरा गांव के जमीनी के छोटे से टुकड़े को लेकर चचेरे भाई ने ही भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के बड़े भाई के बयान पर 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

मामले की जांच कर रहे गोहाना के डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि छेतेहरा गांव में ज्ञानी राम व समय चाँद दोनों भाइयों में घर के पास एक 250 गज के जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते ज्ञानी राम के लड़कों व परिवार के सदस्यों ने मिलकर दो दिन पहले समय चाँद के बेटों के घर पर ईंटों पत्थरों से रात को हमला कर दिया जिसमें जगबीर को ज्यादा चोट लगने की वजह से जगबीर को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था।

जहां देर शाम इलाज के दौरान जगबीर की मौत हो गई। वहीं इस मामले में जगबीर के भाई विजेंद्र की शिकायत पर उसी के चचेरे भाई व उसके परिवार वालों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए 13 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!