Rewari Road Accident: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा पिकअप, सड़क पर फैली मछलियां, देखें VIDEO
Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Sep, 2025 01:55 PM
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली से नीमराना की ओर जा रही मछलियों से भरी एक पिकअप अचानक पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिल्ली से नीमराना की ओर जा रही मछलियों से भरी एक पिकअप अचानक पलट गई। हादसे में गाड़ी से भरी मछलियां हाईवे पर बिखर गईं और तड़प-तड़प कर मरने लगीं।
हाईवे पर लगा लंबा जाम
हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप चालक दिल्ली से मछलियों को नीमराना सप्लाई के लिए ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और साबन कट के पास पिकअप पलट गई।

चालक मौके से फरार
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवे से मरी मछलियों को हटवाकर सड़क को साफ कराया। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो पाया।
Related Story

8 बच्चों की मां ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला शव...अकेलेपन की जताई जा रही आशंका

Rewari: सेक्टर-5 की झुग्गियों में आग का तांडव, सैकड़ों आशियाने जलकर खाक...गैस सिलेंडरों के धमाकों...

बम धमकी के बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सघन जांच अभियान

6 माह बाद रेवाड़ी पहुंचा अंशु का शव, MBA की चाहत ले गई सात समंदर पार... अगस्त में पिता से हुई थी...

रेवाड़ी में कुत्ते का आतंक, महिला वकील पर हमला; पड़ोसियों पर केस दर्ज

रेवाड़ी में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम से 9 लाख के गहने ले उड़े चोर, ऐसे दिया वारदात को अंजाम...जानकर...

महेंद्रगढ़ में पत्नी से बातचीत करने पर युवक को किडनैप कर पीटा, उपचार के दौरान हुई मौत

'कांग्रेस वाले भौं-भौं करते हैं, वे विकास नहीं कर सकते', राव इंद्रजीत ने विपक्ष पर जमकर साधा...

दिनेश हत्याकांड का पर्दाफाश: मां से बात करने के शक में दोस्तों ने ही उतारा था मौत के घाट, 4 आरोपी...