सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की हुई मौत, पोता गंभीर रुप से घायल

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Nov, 2021 01:02 PM

retired teacher dies in road accident

जिले के गांव जंडौला के पास एक हादसा हो गया जहां कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उसका डेढ़ वर्षीय पोता घायल ...

कुरुक्षेत्र : जिले के गांव जंडौला के पास एक हादसा हो गया जहां कार की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई, जबकि उसका डेढ़ वर्षीय पोता घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।

मृतक के भाई ने कहा कि उसका बड़ा भाई लेखराज शारीरिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त था। वह अपने डेढ़ साल के पोते आथर्व के साथ बाइक पर गांव की ओर जा रहा था। वह अपनी कार में उनके पीछे चल रहा था। जब उसका भाई जंडौला के नजदीक पहुंचा तो कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका भाई व पोता बाइक सहित नीचे गिर गए और घायल हो गए। वहीं आथर्व को निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा लेखराज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!