...तो मैं मोदी को छोड़कर सोनिया गांधी का चेला बन जाऊंगाः कटारिया

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Oct, 2020 02:58 PM

rattan lal targets sonia gandhi and rahul gandhi

कृषि कानूनों का विरोध करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया को तो जीरी के पौधे के बारे में भी पता नहीं और दीपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि...

यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय): कृषि कानूनों का विरोध करने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रत्न लाल कटारिया ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सोनिया को तो जीरी के पौधे के बारे में भी पता नहीं और दीपेंद्र हुड्डा कहते हैं कि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आलू ढाई फुट का होगा। कटारिया ने कहा कि जब लोकसभा में बहस चल रही थी तो उन्होंने सोनिया गांधी से पूछा था कि आपको जीरी के पौधे के बारे में पता है कैसा होता है। कटारिया ने कहा कि अगर ये बता दें कि जीरी का पेड़ कैसा होता है तो नरेंद्र मोदी को छोड़ के सोनिया गांधी का चेला बन जाऊंगा।

PunjabKesari, haryana

उन्होंने कहा कि इनको फसलों का कोई ज्ञान नहीं है, यह सिर्फ विरोध करने के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2007 में कांग्रेस इन कानूनों को लाने के लिए तैयार थी और 2019 के चुनाव घोषणा पत्र में भी इन कानूनों को लागू करने का वादा किया था।

आज यमुनानगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। इस यात्रा की समाप्ति पर एक विशाल जनसभा आयोजित की गई। जिसमें केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया व कवर पाल गुज्जर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कानूनों को 100% किसानों के हित में बताते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक आधार पर इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि 90% किसान इस कानून के हक में हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!