मंत्री के सामने रेप पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 08 Apr, 2025 04:45 PM

rape victim pleaded before the minister made serious allegations

नूंह जिले में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी फरियाद लगा रही रेप पीड़िता और उसके पिता नें मंत्री के सामने पुलिस अधिकारियों के पर कई आरोप लगाए। बाद में रेप पीड़िता ने बताया कि मंत्री राव नरबीर ने उनकी बात सुने बिना ही बाहर पुलिसकर्मियों...

नूंह : हरियाणा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी फरियाद लगा रही रेप पीड़िता और उसके पिता नें मंत्री के सामने पुलिस अधिकारियों के पर कई आरोप लगाए। बाद में रेप पीड़िता ने बताया कि मंत्री राव नरबीर ने उनकी बात सुने बिना ही बाहर पुलिसकर्मियों द्वारा बाहर निकलवा दिया।

दरअसल सोमवार को नूंह में कष्ट निवारण समिति की बैठक चल रही थी। जिसमें हरियाणा केबिनेट मंत्री राव नरबीर मौजूद थे। उनके साथ कई अधिकारी मौजूद थे। तभी रेप पीड़ित महिला उनके पिता ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। उन्होनें कहा कि 6 माह हो गए हैं लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला। पीड़ित महिला और उनके पिता ने पुलिस अधिकारियों और डॉक्टरों पर मंत्री के सामने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। मंत्री ने इस पर मीडिया कर्मियों के कैमरे बंद करवा दिए। फिर आरोप है कि मंत्री ने पुलिसकर्मियों द्वारा बैठक से बाहर निकलवा दिया।

जानिए क्या है मामला

PunjabKesari

नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र निवाली रेप पीड़िता ने बताया कि 14 अक्टूबर 2024 प्लॉट पर खाना देकर आ रही थी तो कार सवार 2 युवकों उसका किडनैप कर लिया। आरोपी उसे पुंहाना के होटल में ले जाकर रेप किया। बाद में आरोपी गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला व उसके पिता ने डॉक्टरों पर मेडिकल रिपोर्ट बदलने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस पर आरोप लगाया है कि 6 महीने से चक्कर काट रहे हैं लेकिन आरोपियों पर पुलिस केस होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!