मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे भाजपा नेता राव महेंद्र

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 Feb, 2025 09:11 AM

rao mahender meet with cm haryana

नगर निगम चुनावों की घोषणा होने से जहां भाजपा नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, अब टिकट की दावेदारी पेश करने वालों ने अपने क्षेत्र की तरफ और अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम चुनावों की घोषणा होने से जहां भाजपा नेताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, अब टिकट की दावेदारी पेश करने वालों ने अपने क्षेत्र की तरफ और अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया है। वहीं, अपने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की गाथा लेकर हर भाजपाई शीर्ष नेतृत्व के पास पहुंच रहा है। भाजपा टिकट की दावेदारी पेश करने वालों की सूची तैयार कर चुकी है जिस पर अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जाना है।  माना जा रहा है कि भाजपा चुनावी रण में कूदने वाले प्रत्याशियों की पहली सूची 10 फरवरी को जारी करेगी। ऐसे में अब टिकट की दावेदारी पेश करने वालों ने शीर्ष नेतृत्व की ओर रुख तेज कर दिया है। वहीं, गुड़गांव नगर निगम के वार्ड-13 से भाजपा की टिकट की दावेदारी पेश कर रहे राव महेंद्र सिंह ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।

 

राव महेंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने अपने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। राव महेंद्र ने बताया कि वह क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं और अपने वार्ड के लिए वह प्रबल दावेदार हैं। भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम हो या भाजपा का सदस्यता अभियान हर कार्य में वह अपनी टीम के साथ सबसे आगे रहे हैं। क्षेत्रवासियों की समस्या का समाधान करने के लिए भी वह हर वक्त आगे हैं। यही कारण है कि क्षेत्र की जनता उन्हें भरपूर प्यार दे रही है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि इस नगर निगम चुनाव में अपने वार्ड का नेतृत्व करने के लिए भाजपा उन्हें जिम्मेदारी सौंपेगी। मुख्यमंत्री से मिलने के दौरान राव महेंद्र अपने समर्थकों के साथ गए थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!