एक्शन मोड़ में रणजीत चौटाला, लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को जल्द समाधान के दिए निर्देश

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jul, 2024 12:26 PM

ranjit chautala in action mode

हरियाणा में जहां एक और सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे है तो वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला भी पूरे एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा में जहां एक और सूबे के सीएम नायब सिंह सैनी एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे है तो वहीं हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला भी पूरे एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे है। रणजीत सिंह ने शनिवार को रानियां के गाबा रिसोर्ट में आयोजित खुले दरबार मे हल्का वासियों की समस्याओं को भी सुना। खुले दरबार में जहां अधिकारियों से रानियां हल्का के विकास कार्यों की रिपोर्ट तलब की। वहीं लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए। 

मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने भरे मंच से अधिकारियों को विकास कार्यों के प्रति जरा सी भी लापरवाही नहीं दिखाने की हिदायत दे डाली। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने काम के प्रति जवाबदेह बनें। विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए। विकास कार्यों में किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काम नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि रानियां हलके को उपमंडल बनाने की मांग करेंगे। उपमंडल बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। रानियां को उपमंडल बनाने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मामले को लेकर जल्द ही सरकार को खत लिखेंगे। पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायतकर्ताओं पर ही एफआईआर करने के मामले में कड़ा संज्ञान लेंगे। ऐसी जानकारी मिलने के बाद जल्द ही एसपी के नोटिस में मामला लाएंगे। 

PunjabKesari

विकास कार्यों में ढिलाई वाले ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट 

विकास कार्यों को लेकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं पर यदि ठेकेदार की लापरवाही से काम में देरी हो रही है, तो ऐसे ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

अधिकारियों ने रखी हल्का की विकास रिपोर्ट, जल्द होगा बड़े प्रॉजेक्ट का काम 

लोगों की समस्या सुनने के दौरान ही बिजली मंत्री ने अधिकारियों से हल्का रानियां के विकास की रिपोर्ट ली। जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारी की ओर से बताया गया कि रानियां शहर में बनने वाले 61 करोड़ के नहरी जल घर का काम अगस्त माह में शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार बरसाती पानी  निकासी के 14 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग की ओर से पिछले चार-पांच साल के दौरान हल्का रानियां में 55 से 60 करोड़ रुपए के कार्य हुए हैं। इसके साथ ही 32 ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। ये सब बिजली मंत्री के प्रयासों का ही परिणाम है। इस प्रकार एक-एक कर विभाग के अधिकारियों ने हल्का में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

अधिकारी 10 दिन में देंगे रिपोर्ट, हल्का का दौरा कर सुनेंगे समस्याएं

बिजली मंत्री ने कहा कि खुले दरबार में लोगों की जो समस्या या शिकायत आई है, उन पर सम्बन्धित विभाग कार्यवाही करेंगे। 10 दिन बाद सभी से इन समस्याओं के समाधान बारे रिपोर्ट ली जाएगी। वे खुद भी पूरे हल्के का दौरा करेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

दिव्यांग बच्चों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा 

खुले दरबार में एक महिला अपने दो दिव्यांग बच्चों के साथ पहुंची। उसकी शिकायत उनके जेठ द्वारा उनके साथ गलत हरकतें करने के दबाव बनाने व उनके साथ मारपीट को लेकर थी। मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि महिला की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। महिला ने बताया कि उसके दो दिव्यांग बच्चे हैं। मंत्री ने तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को बुलाकर दोनों बच्चों को योजना से मिलने वाले लाभ के संबंध में कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने दोनों बच्चों को अपने निजी कोष से 50-50 हजार रुपए की राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ विवेक भारती, एसडीएम डॉ वेद प्रकाश बेनीवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!