3 तारीख के बाद न हुड्डा दिखेंगे और ना मैं, भाजपा को वोट दोगे तो विकास कार्य पूरे होंगे: चौटाला

Edited By Shivam, Updated: 29 Oct, 2020 04:12 PM

ranjeet chautala on baroda byelection

बरोदा उप चुनाव को लेकर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि 3 तारीख के बाद ना हुड्डा दिखेंगे और ना मैं दिखूंगा, भाजपा को वोट दोगे तो रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। चौटाला ने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता किसी की वोटर और सपोर्टर नहीं होती।...

गोहाना (सुनील जिदंल): बरोदा उप चुनाव को लेकर बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि 3 तारीख के बाद ना हुड्डा दिखेंगे और ना मैं दिखूंगा, भाजपा को वोट दोगे तो रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। चौटाला ने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता किसी की वोटर और सपोर्टर नहीं होती। चौधरी देवीलाल को भी यहां की जनता ने तीन बार चुनाव जितवाया था, लेकिन हरवाया भी यहाँ की जनता ने। उन्होंने कहा कि हुड्डा कहते हैं कि यह मेरा इलाका है, लेकिन हुड्डा को भी पिछले लोकसभा में पौने दो लाख वोटों से इसी जनता ने हराया था। 

चौधरी रणजीत सिंह ने फरीदाबाद छात्रा हत्याकांड में कहा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्यमंत्री में खट्टर ने भी अपना ध्यान दे दिया था, लव जिहाद मामले में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। 

चौटाला ने कहा कि बीजेपी कार्यकाल में सबसे ज्यादा विकास काम हुए हैं। हमने बरोदा हलके में 18 से 24 घंटे बिजली दी है और हर क्षेत्र में बरोदा हल्का के लिए विकास घोषणाएं की हैं। अगर बरोदा से बीजेपी का उम्मीदवार योगेश्वर दत्त जीतता है तो यहां रुके हुए विकास कार्य पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि 3 तारीख के बाद ना हुड्डा दिखेंगे और ना मैं क्योंकि 3 तारीख के बाद यहां कोई राजनीतिक मंच नहीं होगा और हम गांव-गांव नहीं जा पाएंगे, किसी की शादी ब्याह में आना हो तो वह दूसरी बात है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!