बदमाशों के हौसले बुलंद ,11 लाख की लूट की वारदात को दिया  अंजाम

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 04:19 PM

सोनीपत के नेशनल हाईवे 1 पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर 11लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुणे का एक व्यापारी के 2 आदमी पेमेंट

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के नेशनल हाईवे 1 पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास बदमाशों ने हथियार के बल पर 11लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पुणे का एक व्यापारी के 2 आदमी पेमेंट लेकर दिल्ली जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी के आगे बदमाशों ने अपनी गाड़ी लगा ली। 2 बदमाशों के हाथों में बंदूक थी और एक बदमाश ने डंडे से उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वह रुपए लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुणे के एक व्यापारी जिनका कोरियर और प्लास्टिक का काम है ने थाने में शिकायत दी है कि उसके दो आदमी केशव और महेंद्र समालखा से 11 लाख रुपए लेकर दिल्ली जा रहे थे लेकिन जैसे ही वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचे वहां पर चार गाड़ी सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे गाड़ी लगा दी और पैसे छीनकर फरार हो गए। वही इस वारदात में महेद्र घायल हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!