Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Jun, 2025 04:47 PM
हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हुई। दूसरी ओर झज्जर में तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली एक घर पर गिरी, जिससे घर की पूरी बिजली लाइन जल गई। घर में लगे दो AC, इनवर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को काफी नुकसान हुआ।
डेस्कः हरियाणा में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के 13 जिलों में बारिश हुई। दूसरी ओर झज्जर में तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली एक घर पर गिरी, जिससे घर की पूरी बिजली लाइन जल गई। घर में लगे दो AC, इनवर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को काफी नुकसान हुआ। जिस कमरे में AC लगा था, वहां एक महिला सो रही थी, लेकिन बिजली गिरने से कुछ ही मिनट पहले वह दूसरे कमरे चली गई थी। यह घटना झज्जर शहर के कच्चा बेरी रोड स्थित लाल चंद कॉलोनी में दोपहर सवा 3 बजे हुई।
इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण 19 जून तक हरियाणा का मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।
अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान
18 जून: सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना कम है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में लगभग 25% बारिश होने के आसार हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 25-50% तक बारिश की संभावना है।

19 जून: अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में 75-100% बारिश के आसार हैं। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात और गुरुग्राम में लगभग 25% बारिश होने की संभावना है। पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25-50% तक बारिश हो सकती है।
20 जून के बाद हरियाणा में मानसून देगा दस्तक
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में मानसून 20 जून के बाद कभी भी दस्तक दे सकता है। सामान्यतः मानसून 29 जून के आसपास आता है, लेकिन यदि पहले आता है तो यह लगभग एक सप्ताह पहले होगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)