जींद में 23 क्विंटल रसगुल्ला और 20 किलोग्राम पनीर जब्त

Edited By PTI News Agency, Updated: 06 Nov, 2020 10:35 PM

pti haryana story

जींद, छह नवम्बर (भाषा) ‘सीएम लाइंग’ टीम ने शुक्रवार को नरवाना के राम नगर में रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मार वहां तैयार किए गए लगभग 23 क्विंटल रसगुल्ला सील किया।

जींद, छह नवम्बर (भाषा) ‘सीएम लाइंग’ टीम ने शुक्रवार को नरवाना के राम नगर में रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मार वहां तैयार किए गए लगभग 23 क्विंटल रसगुल्ला सील किया।
जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि राम नगर में एक मकान में रसगुल्ला बनाने से काम चल रहा था जिसकी सूचना उनकी टीम को लगी थी।
उन्होंने बताया कि फैक्टरी का मुआयना किया गया तो वहां भारी मात्रा में तैयार किया हुआ रसगुल्ला मिला, इसके अलावा 20 किला पनीर भी मौके से बरामद हुआ।
शर्मा ने बताया कि नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं,दो-तीन दिन में रिपोर्ट आएगी, तब तक फैक्टरी सील रहेगी।

उन्होंने कहा कि मिलावट की पुष्टि होने पर फैक्टरी के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फैक्टरी के संचालक अवधेश ने अधिकारियों को बताया कि नरवाना शहर सहित आसपास क्षेत्र में उनके द्वारा हर रोज रसगुल्ले की आपूर्ति की जाती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!