वीटा मिल्क बूथ में वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़, युवती सहित 2 युवक आपत्तिजनक हालत में काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Jul, 2017 08:49 AM

prostitution business busted in vita milk booth

पुलिस ने बरनाला रोड स्थित बाल भवन में संचालित वीटा मिल्क बूथ में वेश्यावृत्ति के धंधे का पर्दाफाश कर 2 युवकों व 1 युवती को पकड़ा है।

सिरसा (कौशिक):पुलिस ने बरनाला रोड स्थित बाल भवन में संचालित वीटा मिल्क बूथ में वेश्यावृत्ति के धंधे का पर्दाफाश कर 2 युवकों व 1 युवती को पकड़ा है। रेड की सूचना पाकर बूथ संचालक फरार हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश किया जहां से 2 युवकों को जेल भेज दिया।

जानकारी अनुसार बालभवन में शंकर लाल द्वारा वीटा मिल्क बूथ संचालित किया जा रहा है। यहां पुलिस को अनैतिक कार्य की सूचना मिली तो पुलिस ने 1 कर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। इस दौरान 2 लड़के व 1 लड़की आपत्तिजनक अवस्था में मिले। युवकों की पहचान मनोज पुत्र ओमप्रकाश, कमल पुत्र लालचंद निवासी रानियां के रूप में हुई जबकि युवती मलोट की निवासी है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे युवती को 4 हजार रुपए में 1 रात के लिए लाए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!