वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़, 2 महिलाएं व 1 अधिकारी रंगरलियां मनाते काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Aug, 2017 11:02 AM

prostitution business busted

भिवानी के बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान में वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।

भिवानी (पंकेस):भिवानी के बैंक कॉलोनी स्थित एक मकान में वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर कॉलोनी से 2 महिलाएं व 1 पुरुष को रंगे हाथ रंगरलियां मनाते काबू किया। पकड़ा गया पुरुष एक सरकारी विभाग में अधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायाधीश ने जिला कारागार में भेज दिया। 

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान में वेश्यावृत्ति का कारोबार चल रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्नोई ने महिला पुलिस को लेकर मकान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने 2 महिलाएं व 1 पुरुष को पकड़ा। पूछताछ के दौरान पकड़ा गया आरोपी सरकारी विभाग में अधिकारी है। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!