पुलिस जांच में खुलासा- प्रॉपर्टी डीलर फायरिंग केस निकला झूठा, खुद को मारी थी गोली, PGI से भी हुआ फरार

Edited By Isha, Updated: 30 Jul, 2023 03:00 PM

property dealer firing case turned out to be false

जिले में प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का मामला झूठा निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद ही खुद को गोली मारी थी। वहीं रोहतक PGI से प्रॉपर्टी डीलर पुलिस से बचने के लिए फरार भी हो गया है। पुलिस ने...

रोहतक: जिले में प्रॉपर्टी डीलर को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने का मामला झूठा निकला। पुलिस की जांच में सामने आया कि प्रॉपर्टी डीलर ने खुद ही खुद को गोली मारी थी। वहीं रोहतक PGI से प्रॉपर्टी डीलर पुलिस से बचने के लिए फरार भी हो गया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बता दें कि रोहतक के सेक्टर 2 निवासी प्रॉपर्टी डीलर सुशील उर्फ शीला शुक्रवार देर रात गोली लगने के कारण रोहतक PGI में भर्ती हुआ था, जहां शुरुआत में प्रॉपर्टी डीलर ने कहा था कि जब वह सनसिटी रोड पर लघुशंका के लिए रुका तो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। गोली सीधी उसकी जांघ में जा लगी।
 
रोहतक PGI में जब पुलिस घायल के बयान दर्ज करने पहुंची तो उसने बयान देने में असमर्थता जताई और मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि लापरवाही के कारण सुशील ने खुद को गोली मारी है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!