मामूली विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक, PGI चंडीगढ़ रेफर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 May, 2025 03:44 PM

kurukshetra news deadly attack on youth over minor dispute

शाहाबाद के गांव जैनपुर में दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक वंश ने दूसरे युवक प्रिंस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे पहले शाहबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसके बाद हालत नाजुक के चलते...

शाहबाद (रणदीप रोर) : शाहाबाद के गांव जैनपुर में दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक वंश ने दूसरे युवक प्रिंस पर धारधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे पहले शाहबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उसके बाद हालत नाजुक के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर किया गया। 

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों की आपस में बहस हुई, जिसके बाद दोनों हाथापाई पर उतर आए और वंश ने चाकू निकाल कर प्रिंस पर दो बार हमला किया। एक अन्य प्रत्याशी ने बताया कि प्रिंस वंश और एक अन्य युवक तीनों दर्जी की दुकान में खड़े थे। इसके बाद वंश और प्रिंस का झगड़ा हो गया, जिसमें वंश ने उसकी छाती पर चाकू से वार की प्रिंस की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 

इस मौके पर पहुंचे थाना शाहाबाद प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में पूछताछ की जा रही है। आगामी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!