विधानसभा में कांग्रेस विधायक पेटवाड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव मंजूर, मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा था प्रस्ताव

Edited By Krishan Rana, Updated: 31 Aug, 2026 07:37 PM

privilege motion against congress mla petwar admitted in the legislative assembl

हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के दूसरे दिन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध अशोभनीय भाषा इस्तेमाल कर मर्यादा भंग करने को लेकर विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव सदन में रखा।

 प्रस्ताव के समर्थन में 15 से अधिक सदस्य खड़े हुए, जिसके बाद प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया। रणबीर गंगवा ने कहा कि वे पिछले दो वर्षों से सदन की कार्यवाही देख रहे हैं। माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों को बराबर समय दिया है, बल्कि जितना समय सत्तापक्ष को दिया, उससे भी अधिक समय विपक्ष को दिया गया।

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से मानहानि तथा हरियाणा विधानसभा के माननीय अध्यक्ष के विरुद्ध उनके पद के प्रति पक्षपात एवं पूर्वाग्रह जैसे आरोप लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर अपमानजनक एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंभीर आरोप एवं प्रतिकूल टिप्पणी की गई है। 

गंगवा ने कहा कि यह अनुचित व्यवहार है तथा माननीय अध्यक्ष की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को प्रभावित करने वाला मामला है। उन्होंने इसे विशेषाधिकार हनन एवं सदन की अवमानना का विषय बताते हुए मामले को विशेषाधिकार समिति को भेजने का अनुरोध किया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर विशेषाधिकार समिति को भेजने का निर्णय लिया गया।

विधायक इंदुराज कांग्रेस के विरुद्ध भी आया प्रीवलेज

हरियाणा कांग्रेस के विधायक और पूर्व सीएम व नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी इंदुराज नरवाल के विरुद्ध भी प्रीवलेज आया है। इस तरह का प्रस्ताव विधायक भाजपा लक्ष्मण यादव ने सदन में रखा साथ ही बताया गया कि किस तरह से वे रतिया विधायक सरदार जरनैल सिंह को अपमानित कर रहे हैं।

27 को कार्यवाही के दौरान उनके साथ में अभद्रता की साथ ही उनके हाथ में लिए सिख दंगों के दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे थे, इस दौरान इंदुराज ने अभद्रता करते हुए उनके साथ से पोस्टर छीन लिया व धक्का मुक्की की। सदन में इंदुराज अपना पक्ष रखने के लिए खड़े हुए लेकिन शोरगुल व हंगामे के बीच आवाज दब गई।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!